29.1 C
Jharkhand
Monday, September 21, 2026

धनबाद पुलिस को मिले 40 आधुनिक वाहन, उपायुक्त व एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी…

IMG 20260316 WA0022

धनबाद :धनबाद पुलिस लाइन से उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने 40 नए बोलेरो गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी गाड़ियां सायरन बजाते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त के लिए निकलीं। धनबाद पुलिस को कुल 40 बोलेरो और 45 अपाचे बाइक आवंटित की गई हैं। राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ये वाहन उपलब्ध कराए हैं।

हरी झंडी दिखाने से पहले एसएसपी ने सभी गश्ती वाहन चालकों को ब्रीफ करते हुए वाहनों की नियमित देखभाल, टायर का एयर प्रेशर, सायरन और अन्य उपकरणों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही हर वाहन में पांच डंडा और पांच हेलमेट रखने के लिए भी कहा गया।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि सभी 40 बोलेरो वाहनों को विभिन्न थानों को सुपुर्द किया गया है। इसका उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वित्तीय वर्ष में और भी वाहन मिलने की संभावना है। नए वाहनों के जुड़ने से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जिन थानों में अब तक सरकारी वाहन नहीं थे या जो वाहन जर्जर स्थिति में थे, उन्हें प्राथमिकता देते हुए नए चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों के माध्यम से पुलिस की पेट्रोलिंग और अधिक प्रभावी होगी, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने पूरे झारखंड में पुलिस को 636 चार पहिया और 849 दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए हैं।

इन थानों को मिला वाहन:
राजगंज थाना, तोपचांची थाना, बाघमारा थाना, हरिहरपुर थाना, कतरास थाना, निरसा थाना, पंचेत ओपी, टुंडी थाना, पूर्वी टुंडी थाना, पुलिस केंद्र धनबाद, गोविंदपुर अंचल, जोड़ापोखर अंचल, सिंदरी अंचल, केंदुआडीह अंचल, कतरास अंचल, तोपचांची अंचल, निरसा अंचल, महुदा अंचल, टुंडी अंचल, चिरकुंडा थाना, धनबाद थाना (2), सरायढेला थाना (2), बैंकमोड़ थाना, धनसार थाना, भूली ओपी, गोविंदपुर थाना, बरवाअड्डा थाना, जोड़ापोखर थाना, झरिया थाना, बलियापुर थाना, पुटकी थाना, केंदुआडीह थाना, जोगता थाना, लोयाबाद थाना, महुदा थाना, मधुबन थाना, तेतुलमारी थाना और बरोरा थाना को वाहन आवंटित किए गए।

spot_img
Video thumbnail
ई कोयलांचल है बबुआ,शिमला नैनीताल या कश्मीर नही,और ये भाफ है बादलों की आवाजाही नही...#वायरलवीडियो
01:46
Video thumbnail
फ्रूट कोल्ड स्टोर में तोड़फोड़,गल्ला से पैसा निकालने का गंभीर आरोप,CCTV में कैद हुए हुड़दंगी,मौके पर
01:02
Video thumbnail
अब टाइगर जयराम महतो ने भी MP ढुलू महतो को दे डाली सलाह,कहा इलाज कर लीजिए मानसिक संतुलन बिगड़ा गया है
02:56
Video thumbnail
निरसा में आगजनी की घटना से दहशत,ऐसे बची कई लोगों की जान,इतने का हुआ नुकसान...
02:28
Video thumbnail
गोविंदपुर के तिलाबानी में करम महोत्सव में शामिल हुए बिहार सरकार के मंत्री दामोदर प्रसाद राउत,
02:51
Video thumbnail
असली टाइगर कौन..? MP ढुलू महतो याMLA जयराम महतो!फिर छिड़ी गई वाक्युद्ध...
01:33
Video thumbnail
भूगर्भीय जलस्तर का नीचे जाना देश के लिए खतरनाक संकेत:राज्यपाल#iitismdhanbad
01:57
Video thumbnail
धनबाद से देशभर में पहुंचा एकल अभियान, राज्यपाल संतोष गंगवार ने आचार्य-व्यास सम्मान समारोह में की
03:11
Video thumbnail
डुमरी के ऐतिहासिक करम महोत्सव में पहुंचे जयराम महतो,भाई-बहन के पवित्र पर्व को लेकर कही बड़ी बात
00:51
Video thumbnail
क्रीमबेल केसर बादाम पीकर इस सख्श का तबियत हुआ खराब,निजी अस्पताल में 24 घंटे कराया इलाज
01:27

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular