32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

नाबार्ड की टीम ने किया राजगंज पैक्स का रिव्यू, आधुनिकीकरण व आत्मनिर्भरता पर जोर…

धनबाद: पैक्स के आधुनिकीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नाबार्ड की टीम लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को नाबार्ड रांची की मुख्य महाप्रबंधक दीपमाला घोष और सहायक महाप्रबंधक राकेश सिन्हा अपनी टीम के साथ धनबाद के राजगंज पैक्स पहुंचीं और वहां की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

नाबार्ड अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले राजगंज पैक्स के बैंकिंग सेक्शन का निरीक्षण किया। यहां बैंकिंग कार्यप्रणाली और चल रहे कम्प्यूटरीकरण कार्य की विस्तार से जानकारी ली गई। अधिकारियों ने पैक्स अध्यक्ष बंदना बारूई और प्रबंधक अयोध्या प्रसाद चौधरी से नए सॉफ्टवेयर के जरिए बैंकिंग कार्य सुचारु रूप से चल रहा है या नहीं, इस बारे में भी पूछताछ की।
इसके बाद टीम ने पैक्स गोदाम का भी निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बीज और खाद वितरण के साथ-साथ धान अधिप्राप्ति से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। साथ ही पैक्स प्रबंधन को अन्य व्यवसायों से जुड़कर संस्थान को और मजबूत बनाने तथा आधुनिक प्रणाली के माध्यम से काम करने को लेकर मार्गदर्शन दिया।

मौके पर पैक्स अध्यक्ष बंदना बारूई, प्रबंधक अयोध्या चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य अजय चौरसिया और संतराम जायसवाल ने मुख्य महाप्रबंधक और सहायक महाप्रबंधक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इस दौरान नाबार्ड धनबाद के डीडीएम रवि कुमार लोहानी, नाबार्ड रांची के एजीएम आफताब उद्दीन और धनबाद डीसीसीबी के सीईओ विनय कुमार भी मौजूद थे।

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular