28 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

गोविंदपुर को जाम से मुक्त रखने के लिए भारी वाहनों के मार्ग में किया जाएगा परिवर्तन…

धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से गोविंदपुर को जाम मुक्त रखने के लिए गहन विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श के बाद एनएचएआई ने सुझाव दिया कि जब तक गोविंदपुर में एलिवेटेड फ्लाईओवर का काम चल रहा है तब तक भारी वाहनों के मार्ग में परिवर्तन करने से गोविंदपुर में ट्रैफिक का दबाव बहुत हद तक काम हो जाएगा। तत्पश्चात भारी वाहनों के मार्ग में परीक्षण के तौर पर परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया।

जिसमें गोविंदपुर के धनबाद मोड़ पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए बलियापुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को गोल बिल्डिंग से मेमको मोड़, मेमको मोड़ से निरंकारी चौक होते हुए किसान चौक से परिचालन कराने का निर्णय लिया गया। वहीं स्कूल बसों को स्कूल शुरू होने एवं स्कूल की छुट्टी होने के समय इस मार्ग पर चलने की छूट देने का निर्णय लिया गया।

साथ-साथ धनबाद मोड़ के पास बने कट को रंगडीह मोड़ के पास से डायवर्ट करने, धनबाद मोड़ के पास बने कट को बंद कर वेडलॉक होटल के पास बने अंडरपास से वाहनों को मोड़ने, सर्विस लेन तथा मेन रोड के बीच बने डिवाइडर को हटाकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षण के तौर पर इसे लागू करके कुछ दिनों तक स्थिति पर नजर रखी जाएगी। वहीं टुंडी रोड पर लगने वाले जाम को रोकने के लिए उन्होंने उक्त स्थल पर फ्लाईओवर के पिलर को जल्दी बनाकर घुमाव को चौड़ा करने तथा गोविंदपुर में अतिक्रमण दूर करने के लिए हर तीसरे दिन विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में दुगनी रफ़्तार से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच करने, इसी महीने सभी स्कूलों में स्कूल वाहनों की शत प्रतिशत जांच करने, जहां डिवाइडर को तोड़कर अवैध कट बनाए हैं वहां कटीले तारों से फेंसिंग करने, केंदुआडीह पुल के पास खराब सड़क एवं नाला को दुरुस्त करने, भारी वाहनों के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित कंपनी से उसे रिपेयर कराने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की शीघ्र मरम्मत कराने, सड़क हादसों को रोकने के लिए साइन बोर्ड लगाने, एनएचएआई को हर एक किलोमीटर के अंतराल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया।

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि परिवहन कार्यालय द्वारा जनवरी एवं फरवरी में 459 वाहनों के विरुद्ध चालान कर 97 लाख 75 हजार 840 रुपए का जुर्माना किया गया है। जबकि यातायात पुलिस ने 5451 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर 61 लाख 87 हजार 550 रुपए का चालान किया है। बताया कि जिले के चार स्कूल में 27 स्कूली वाहनों की जांच कर एक लाख 29 हजार से अधिक की राशि वसूली गई। वहीं इस वर्ष की सड़क दुर्घटना के आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनवरी 2026 में 43 व फरवरी में 31 सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए तथा 56 लोगों को घातक परिणाम भुगतने पड़े।

उन्होंने बताया कि इसमें ओवर स्पीड के कारण 32, गलत दिशा पर चलाने से 8, ओवरटेकिंग के पांच, अंधेरे के कारण सात, नशा करके वाहन चलाने के तीन, नाबालिक चालकों से 9, वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग करने से चार एवं छह दुर्घटना अन्य कारणों से हुई।

वहीं आईआरडीए के प्रबंधक ने बरवाअड्डा थाना के अंतर्गत भितिया फ्लाईओवर, 8 लेन सड़क, राजगंज के पास, बर्ड्स पब्लिक स्कूल, निरसा थाना के मुगमा चौक, तेतुलिया कोक प्लांट मोड, हटिया मोड बड़ा अम्बोना, लखी माता मंदिर मोड़, महुदा थाना क्षेत्र, लाल बंगला के पास, कतरास के भटमुड़ना चौक, काकोमठ मोड, गोविंदपुर मोड़ सहित अन्य स्थानों पर विगत दिनों हुई दुर्घटना के कारण से समिति को अवगत कराया।

बैठक में आरसीडी, धनबाद नगर निगम, जीएआईएल, वन विभाग, भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड, एनएचएआई दुर्गापुर व धनबाद तथा अन्य विभागों के सड़क सुरक्षा से संबंधित लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, डीएसपी शंकर कामती, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, आईआरडीए प्रबंधक  राजेश कुमार के अलावा आरसीडी, पीएचईडी, जेबीवीएनएल, रेलवे, बीसीसीएल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, एनएचएआई धनबाद व दुर्गापुर सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

 

spot_img
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular