41.4 C
Jharkhand
Thursday, May 14, 2026

धनबाद में सूने घर को बनाया निशाना: तपोवन कॉलोनी में लाखों की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस…

धनबाद: धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरायढेला थाना क्षेत्र के तपोवन कॉलोनी में चोरी की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है।

घटना शिव मंदिर के पास की है, जहां अज्ञात चोरों ने बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि में एक सूने घर को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि गृह स्वामी सुदेश दुबे अपने परिवार के साथ पिछले एक सप्ताह से इलाज के लिए बाहर गए हुए थे, जिसके कारण घर खाली पड़ा था।

इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। चोरों ने पूरे घर की आराम से तलाशी ली—हर कमरे को खंगाला गया और अलमारियों में रखे सामान को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया गया।

स्थानीय निवासी राजकुमार के अनुसार, सुबह जब उन्होंने घर की स्थिति देखी तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत गृह स्वामी को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

हालांकि, अभी तक चोरी में हुए कुल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।
गौरतलब है कि धनबाद जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद DC-SSP ने डीजल पेट्रोल को कमी की अफवाह को लेकर लोगों से की यह अपील...
00:35
Video thumbnail
जमुआ बाजार में दुकान में घुसकर गुंडागर्दी, मारपीट के बाद कैश और सामान लूटे
02:06
Video thumbnail
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुचे बेलगड़िया, विस्थापन की मुद्दे पर दिखे गंभीर
03:18
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में होल्डिंग टेक्स में वृद्धि वापस लेने की मांग करने पर बनी सहमति...
07:34
Video thumbnail
काफिला में गाड़ी कम करेंगे तो माफिया लोग कब गिरा देगा...?PM मोदी की अपील का BJP के VVIP पर असर...
00:17
Video thumbnail
शादी की तैयारियों के बीच पसरा मातम, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की जान गई
02:46
Video thumbnail
चिरकुंडा में बड़ी चोरी टली, ग्रामीणों के शोर से पाइप छोड़ भागे चोर
04:06
Video thumbnail
झरिया:दो वाहनो के पास लेने में हुए विवाद में जमकर मारपीट,तीन घायल
01:59
Video thumbnail
झाड़ियों में मिला युवक का श'व,पुलिस ने घटना स्थल से किया बाइक और मोबाईल जब्तहत्याकांड की, जांच शुरु..
01:54
Video thumbnail
हेमंत सोरेन सरकार के पूर्व और वर्तमान DGP की नियुक्ति पर बाबूलाल मरांडी ने फिर उठाया सवाल....
07:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!