28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

झरिया शहर बना समस्या का गढ़, जन जागरुकता समिति ने बैठक कर रचा रणनीति,14 अप्रैल को निकाली जाएगी पदयात्रा…

झरिया: झरिया जन जागरुकता समिति की बैठक।आज रविवार को बैठक की अध्यक्षता विजय आनंद केशरी ने किया। मंच संचालन रवि कुमार केशरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महेश शर्मा ने किया।इस बैठक में वार्ड 44 और वार्ड 43 के पार्षद प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे।उन्होंने इस कार्यक्रम में पूरी तरह से सहयोग देने का वादा किया।आज की बैठक में अनिल कुमार जैन ने बताया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर पदयात्रा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें झरिया के सभी लोगों से निवेदन है अनुरोध है बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले। सभी ने सर्व सहमति से इसका समर्थन किया।महेश शर्मा ने कहा झरिया के लोगों का एक साथ बिना सूचना के बिजली बिल काटना। हमारे संवैधानिक हक का हनन है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं और इस तरह का असंवैधानिक काम आगे ना हो। इसकी मांग करते हैं।शिव चरण शर्मा ने कहा DMFT फंड झरिया का हक है। इसका दुरुपयोग अन्य जगह पर किया जा रहा है।मनीष सिंह ने कहा झरिया शहर समस्या का गढ़ बन गया है। गंदगी सबसे बड़ी समस्या है।दिलीप केशरी ने कहा: हम सुधरेंगे जग सुधरेगा। हम लोगों को अपना सामाजिक दायित्व निभाने में आगे आना चाहिए।रोहित केशरी ने कहा अगर सचमुच बदलाव चाहीए तो बलिदान देना होगा। सबको कुछ त्याग करना चाहिए।सुरेन्द्र केशरी ने कहा जनता को जागरूक होने की जरूरत है।जागरुक नहीं होने के कारण हमें अपने संवैधानिक हक नहीं मिला है।कुंदन मोदक ने कहा प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल हो गया है। जीने का अधिकार, हमारा संवैधानिक अधिकार है। जो हम लेकर रहेंगे।इस बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया।14/04/26 को पूरा झरिया झरिया को उसका संवैधानिक हक दो पदयात्रा और विचार गोष्ठी का आयोजन जोर शोर से किया जाएगा।इसके लिए अगले तीन दिन में झरिया के सभी मंच, संगठन, समाज के प्रमुख सदस्यों से मिलकर, उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर, उन्हें सादर आमंत्रित करना है। झरिया के आस पास के विद्यालय शिक्षक गण से मिलना है। उन्हें सादर आमंत्रित करते हुए। उनका साथ लेना है।सभी सम्मानित पार्षदों, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद को भी सादर आमंत्रित करना है। उनका मार्गदर्शन भी लेना। सबको जोड़ते हुए 14/04/26 की विचार गोष्ठी में धनबाद के उपायुक्त ssp,मेयर,विधायक,पार्षद गण बीसीसीएल, सेल टाटा, इसको एसीसी इत्यादि के अफसर गण को सादर आमंत्रित करना है। ताकि सामूहिक प्रयास कर झरिया को उसका संवैधानिक हक मिले कि मांग रखनी है।इस बैठक में शामिल साथियों का नाम महेश गुप्ता, राजेंद्र केशरी, दिनेश पांडे, मनीष सिंह, रोहित केशरी, विनोद केशरी, बृजमोहन शर्मा, सुधांशु केशरी, अजय केशरी, बद्री केशरी, रवि केशरी, मनोज कुमार साव, गुड्डू साव, सुनील गुप्ता, कुंदन मोदक, विकाश केशरी, दुर्गा केशरी, शिव चरण शर्मा, सुरेंद्र केशरी, पप्पू सिंह, नरेश केशरी, भगवान दास केशरी, मनीष यादव, उमेश सिंह, शैलेन्द्र केशरी, बाबू गद्दी, मोहम्मद कुतुबुद्दीन शाह इत्यादि लोग मौजूद थे।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular