29.9 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

कोयलांचल पत्रकार संघ के चुनाव में सुनील सिंह बने अध्यक्ष, मुख्तार अहमद 13वीं बार महामंत्री हुई निर्वाचित…

झरिया: झरिया के पत्रकारों के सशक्त संगठन कोयलांचल पत्रकार संघ का सांगठनिक चुनाव रविवार को संघ के कार्यालय शालीमार में गुप्त मतदान से संपन्न हो गया। चुनाव में महामंत्री पद पर मो. मुख्तार अहमद 13वीं बार निर्विरोध निर्वाचित हुए,जबकि अध्यक्ष पद पर सुनील सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों से पराजित कर जीत दर्ज किया है।चुनाव परिणामों के अनुसार, संरक्षक पद पर चंद्रदेव मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर काजल राय, सचिव पद पर अरुण कुमार और अनुशासन समिति के अध्यक्ष पद पर सन्नी शर्मा निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए गुप्त मतदान में सुनील सिंह ने अरविंद सिंह को 66 वोटों से हराते हुए विजय प्राप्त की। वहीं, संघ में नौ बार अध्यक्ष रह चुके अशोक कुमार श्रीवास्तव को मात्र 10 मत ही मिले। कोषाध्यक्ष पद पर एहसान अंसारी ने विश्वजीत चटर्जी को 39 मतों से पराजित कर चुनाव जीता। इस बार कुल 110 पत्रकार मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।चुनाव की देखरेख चुनाव प्रभारी अधिवक्ता अंजन कुमार सिन्हा, चुनाव पर्यवेक्षक चेतनारायण कुमार, आशीष घोष, शमीम हुसैन, सैय्यद अबिबो बरकात अरमान, कार्तिक वर्मा, श्रवण कुमार, अलम अंसारी तथा जोरापोखर थाना पुलिस की निगरानी में की गई। नए निर्वाचित पदाधिकारियों को पत्रकार बिरादरी ने बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि नई टीम संघ को और मजबूत बनाते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा करेगी।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!