जमुआ: जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चापरखो कलीमंडा से श्यामडीह भाया पंचायत भवन तक का भूमि पूजन किया गया सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह देखी गई। इस कार्य से नई सड़क से आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
जमुआ विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए विधिवत्मं तरीके से मंत्रोच्चारण कर मंजू कुमारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चपरखो कालीमंडा से श्यामडीह भाया पंचायत भवन तक पथ कार्य का बनने वाली सड़क का भूमि पूजन किया। और विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि कई वर्षों से इस सड़क का कार्य नहीं हो पा रहा था जिससे यहां के स्थानीय लोगों को बरसात के दिनों मे आवागमन में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ ही लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस भूमि पूजन कार्यक्रम मे भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला परिषद संजय हाजरा एवं सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने भाग लिए ।






















