31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

राजगंज में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत…

राजगंज: बीती रात करीब 2 बजे राजगंज थाना क्षेत्र के दलूडीह पंचायत अंतर्गत सरायदाहा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक बालू खाली कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद भी ट्रैक्टर का इंजन चालू रहा। इंजन की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान 31 वर्षीय संतोष केवट के रूप में हुई है, जो बिशुनपुर पंचायत के बोनासिंघा का निवासी था। बताया गया कि संतोष के दो छोटे बच्चे हैं और उसने करीब तीन महीने पहले ही नया ट्रैक्टर फाइनेंस करवाया था।

मृतक के भाई चंदन केवट ने आशंका जताई है कि रात में झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ होगा।

सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर थाना ले आई। परिजनों को सूचना देने के बाद सुबह आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular