16.7 C
Jharkhand
Sunday, November 15, 2026

Nitin Nabin Ranchi Visit: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

Nitin Nabin Ranchi Visit, रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शुक्रवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। उनके आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों तथा पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नगाड़ा बजाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं, झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। एयरपोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं में नितिन नबीन से मिलने और उनका स्वागत करने को लेकर उत्साह दिखा।

एयरपोर्ट पर जुटे भाजपा के वरिष्ठ नेता

नितिन नबीन के स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ, सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता एयरपोर्ट पहुंचे। इसके अलावा पूर्व सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही और पीएन सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद नितिन नबीन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से बातचीत भी की। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में इसे लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें: G Kishan Reddy Australia Visit: लिथियम, कोबाल्ट और निकेल पर भारत की नजर, 40 सदस्यीय दल के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे जी किशन रेड्डी

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को करेंगे संबोधित

नितिन नबीन के तीन दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में गठित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 24 अक्टूबर को दोपहर एक बजे शुरू होने वाले उद्घाटन सत्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे। उनके संबोधन को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें टिकी हुई हैं।

मिशन 2029 को लेकर चर्चा की संभावना

भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में झारखंड से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने मिशन 2029 को लेकर भी विचार-विमर्श की उम्मीद जताई। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर अंतिम रूप से चर्चा होगी और संगठन की ओर से क्या निर्णय लिए जाएंगे, यह बैठक के दौरान ही स्पष्ट होगा। नितिन नबीन का यह दौरा झारखंड भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों और आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
छठ महाव्रत:व्रतियों ने खरना के दिन छठी मईया को लगाया खीर केला पान फूल सुपारी का भोग,कल पहला अर्घ्य..
04:54
Video thumbnail
अररिया पुलिस ने 10 करोड़ की स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार...
04:46
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर में छठ घाट की चकाचक सफाई,स्वच्छ माहौल में लाखों व्रती देंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य..
02:02
Video thumbnail
कांग्रेस विधायक रौशन बाड़ा पर शर्मनाक आरोप में FIR दर्ज...आरोपों में क्या है सच्चाई!
01:53
Video thumbnail
झारखंड मैदान में कुंभनाथ सिंह के सहयोग से बना अस्थायी तालाब,सौकड़ों व्रती देंगी अर्घ्य
04:41
Video thumbnail
धनबाद के पम्पू तालाब में अधुरी साफ-सफ़ाई के बीच अर्घ्य देंगी छठ व्रती,भीड़ मैनेजमेंट को कमिटी तैयार
05:16
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदपुर में सरकारी स्कूल में पांच कमरे वाले नए भवन का MLA चंद्रदेव महतो ने किया शिलान्यास
04:39
Video thumbnail
राजस्थान-वृंदावन के मंदिरों की तर्ज पर सज रहा राजधनवार का राजा छठ घाट, भव्य सजावट देखने उमड़ेंगे
05:17
Video thumbnail
छठ महापर्व को लेकर अलर्ट धनबाद प्रशासन! डीसी-एसएसपी ने किया पम्पू तालाब छठ घाट का निरीक्षण,
02:53
Video thumbnail
सिंह मेंशन में छठ की अनूठी परंपरा! विधायक रागिनी सिंह कर रहीं व्रत, महापौर संजीव सिंह निभा रहे हर
05:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular