30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

कौशल प्रशिक्षण केंद्र में अव्यवस्था को लेकर छात्रों का हंगामा…

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवाद पंचायत के बलगो बेलाटांड़ गांव में संचालित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र (Education to Innovation) में छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यह केंद्र झुपो देवी इंटर कॉलेज परिसर में भाड़े के भवन में संचालित हो रहा है।
छात्र-छात्राओं से बातचीत में सामने आया कि यहां आदिवासी बच्चों के साथ भेदभाव और छुआछूत किए जाने की शिकायत है। इसके अलावा नियमित रूप से कक्षाएं नहीं चलती हैं और जिस विषय की ट्रेनिंग दी जाती है, उस विषय के शिक्षक भी उपलब्ध नहीं रहते।

छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में महिला गार्ड की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि यहां लड़के और लड़कियां दोनों रहते हैं। वहीं सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे भी पिछले एक महीने से खराब पड़े हैं। कई बार शिकायत के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

इन समस्याओं से नाराज छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ने का निर्णय लिया और घर जाने लगे। इस दौरान हॉस्टल के बाहर करीब दो घंटे तक छात्रों और शिक्षकों के बीच हंगामा हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर बेंगाबाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल मामला नियंत्रण में है, लेकिन छात्रों में नाराजगी बनी हुई है।

अब सवाल उठता है कि सरकारी योजना के तहत चल रहे इस प्रशिक्षण केंद्र में बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी क्यों की जा रही है। प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular