25.9 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

सुदामडीह बस्ती में तेज आवाज के साथ बना गोफ एवं गैस रिसाव जारी, आसपास के लोगो मे फैला दहशत…

झरिया:  सुदामडीह थाना क्षेत्र के सुदामडीह बस्ती में तेज आवाज के साथ जमीन में गोफ बन गया एवं गैस रिसाव लगातार जारी है।इससे आसपास के लोगो मे दहशत फैल गया।शुक्रवार को बताया गया कि सुदामडीह थाना से मात्र 20/25 फिट की दूरी पर रात्रि 8:00 बजे क़रीब तेज आवाज के साथ 10 फिट चौड़ा गोफ़ बने है जहां से भारी मात्रा में गैस रिसाव होने से पूरे थाना बस्ती में हड़कंप मच गया।किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत बस्ती के लोग अपने घरों से बाहर निकल गए जबकि गोफ़ का दायरा और गैस रिसाव धीरे धीरे बढ़ रही है वहीं मामले की जानकारी मिलते ही थाना बस्ती के गौतम रवानी घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी स्थानीय सुदामडीह प्रबंधन को दिया।बस्ती के राज कुमार रवानी, राजेश रवाना, अनिल रवानी सहित अन्य लोगों ने बताया कि गुरुवार को करीब वस्ति से सटे पूर्वी झरिया क्षेत्र का सुदामडीह फायर पेंच विस्तार आउट सोर्सिंग परियोजना चल रही है जहां करीब 2 से 2.30 बजे ब्लास्टिंग किया गया तब तक तो ठीक था परन्तु उसके एक दो घंटा के अंदर ही हम लोगो के वस्ति मात्र 20/25 फिट की दूरी पर तेज आवाज के साथ एक बड़ा सा गोफ़ बन गया जहां से भारी मात्रा में सफेद और काला धुंआ निकल रहा है, इससे वस्ति के लोगो में काफी भय है गोफ से निकलने वाली गैस के कारण वस्ति के बच्चो और बुजुर्गो को हल्की तकलीफ होनी भी लगी है।बस्ती के लोगो का कहना है पूर्वी झरिया क्षेत्र प्रबंधन से हम लोगो ने कई बार कहा है कि उक्त स्थान सुरक्षित नहीं है बस्ती में करीब 70/75 परिवार रहते हैं इन्हें उचित मुआवजा के साथ किसी सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए, लेकिन प्रबंधन हम लोगो को सिर्फ आश्वाशन भर ही पिछले दो सालों से देती आ रही है, अब खतरा हम लोगो के बस्ती तक पहुंच गई हैं।जिस स्थान पर गैस रिसाव व गोफ़ बनी है उस स्थान से कुछ ही दूरी पर सुदामडीह थाना भी हैं।अगर गैस रिसाव और गोफ़ का दायरा बढ़ा तो वस्ति के साथ ही थाना पर भी खतरे की घंटी मंडराना स्वाभाविक है।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular