25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर SVU की छापेमारी…

बिहार: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर—बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है।
विशेष निगरानी इकाई यानी Special Vigilance Unit ने शहरी विकास एवं आवास विभाग में कार्यरत कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ा एक्शन लिया है।

एसवीयू ने कांड संख्या 15/2026 दर्ज करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की।

जांच में सामने आया है कि राजीव कुमार ने अपनी वैध आय से कहीं अधिक—करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति जुटाई है, जो गंभीर अनियमितताओं की ओर इशारा करती है।

विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट मिलने के बाद आज सुबह से ही पटना में उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। जिन जगहों पर कार्रवाई जारी है, उनमें रामनगरी रोड स्थित अपार्टमेंट, दानापुर के खगौल रोड पर स्थित फ्लैट और पंत भवन में उनका सरकारी कार्यालय शामिल है।

निगरानी टीम बैंक खातों, निवेश, संपत्ति के दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े हर पहलू की गहन जांच कर रही है। शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि यह मामला और भी बड़ा हो सकता है और आने वाले समय में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular