20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

बिहार में नर्सिंग स्कूल का विवादित फरमान: पढ़ाई के दौरान शादी पर रोक, मचा बवाल….

बिहार: बिहार के गोपालगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नर्सिंग स्कूल के फरमान ने छात्राओं और अभिभावकों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

हथुआ अनुमंडल अस्पताल परिसर में चल रहे जीएनएम स्कूल में 14 अप्रैल को एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें छात्राओं को शैक्षणिक सत्र के दौरान शादी करने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई। नोटिस में साफ लिखा था कि अगर कोई छात्रा पढ़ाई के दौरान विवाह करती है, तो उसका नामांकन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।
यह आदेश सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया। कई अभिभावकों ने इसे छात्राओं की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला बताया और कड़ी आपत्ति जताई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद के निर्देश पर जांच शुरू की गई। एसीएमओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसके बाद प्रिंसिपल मानसी सिंह से 12 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।

प्रिंसिपल का कहना है कि यह नियम नया नहीं है, बल्कि एडमिशन के समय ही छात्राओं से एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कराए जाते हैं, जिसमें तीन साल तक शादी न करने की शर्त शामिल होती है।
हालांकि, प्रशासन ने इस आदेश को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित की थी।

अब सवाल उठता है—क्या किसी शिक्षण संस्थान को छात्राओं के निजी जीवन पर इस तरह का नियंत्रण करने का अधिकार है? और क्या ऐसे नियम संविधान द्वारा दी गई व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन हैं?
फिलहाल, प्रशासन की कार्रवाई के बाद यह फरमान तो रद्द हो गया है, लेकिन इसने शिक्षा व्यवस्था और व्यक्तिगत अधिकारों के बीच संतुलन पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।

spot_img
Video thumbnail
Dhanbad
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular