30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

राजगंज में एसबीआई योनो एटीएम में ठगी का प्रयास, ग्राहकों की सतर्कता से बचा पैसा…

राजगंज: शनिवार को राजगंज स्थित एसबीआई योनो एटीएम में ठगी का प्रयास सामने आया। हालांकि ग्राहकों की सूझबूझ और तत्परता से उनका पैसा सुरक्षित बच गया।

जानकारी के अनुसार, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बेंहचिया निवासी समोली कुमारी अपने पति महादेव मुर्मू के साथ दोपहर करीब 3 बजे एटीएम पहुंचीं। उन्होंने एटीएम कार्ड से 10 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन मशीन से पैसा बाहर नहीं आया। वहीं, उनके मोबाइल पर निकासी का मैसेज आ गया।
संदेह होने पर दंपति ने तुरंत एटीएम पर तैनात गार्ड और एसबीआई शाखा को इसकी सूचना दी तथा स्थानीय पुलिस को भी लिखित शिकायत दी। सूचना मिलने के बाद बैंक कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पाया गया कि नकदी निकलने वाली जगह पर टेप चिपकाया गया था, जिससे पैसा बाहर नहीं आ पा रहा था और अंदर ही फंस जा रहा था। टेप हटाने के बाद फंसी हुई राशि बरामद कर ली गई और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ग्राहक को लौटा दी गई।
इसी एटीएम में कुछ देर बाद बगदाहा निवासी बबली कुमारी के साथ भी ऐसी ही घटना हुई। करीब साढ़े चार बजे वह 500 रुपये निकालने पहुंचीं, इस दौरान मशीन में उनका एटीएम कार्ड और आधा पैसा फंस गया।

लगातार दो घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में एटीएम सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने बैंक प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि ठगी के प्रयास में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular