32.6 C
Jharkhand
Tuesday, April 21, 2026

धनबाद में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त आदित्य रंजन ने सुनीं आमजन की समस्याएं…

धनबाद: आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

जनता दरबार में भूमि मापी, गैरमजरुआ सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने, तालाब बंदोबस्ती, गोविंदपुर–साहेबगंज सड़क निर्माण, होमगार्ड बहाली, बीबीएमकेयू से संबंधित शिकायतें, लीगल गार्जियनशिप सर्टिफिकेट, मकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली तार को हटाने, अवैध कब्जा, आपसी विवाद, मारपीट, धमकी, आर्म्स लाइसेंस, चौकीदार सेवा संपुष्टि, जमीन मुआवजा, रैयती भूमि पर अवैध खनन तथा सेल द्वारा भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा न देने जैसे विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की शीघ्र जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने आमजन को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर शिकायत का निष्पादन पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
नारी शक्ति वंदन अधिनियम रोक कांग्रेस एवं तमाम विपक्ष ने महिला विरोधी चरित्र उजागर कर दिया:रघुवर दास
07:38
Video thumbnail
जमुआ में मा'सूम मिला कुएं के अंदर,लापता होने की सूचना पुलिस को दी गयी थी पर नही लिया था संज्ञान...
05:34
Video thumbnail
महिलाओं को व्यक्तिगत निखारने,उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए VG पैजेंट्स का हुआ शुभारंभ
03:01
Video thumbnail
कोलकुसमा में न्यूबर्ग प्लस लेबोरेट्री एवं केयर IVF का मेयर संजीव सिंह विधायक रागिनीं ने किया उद्घाटन
04:54
Video thumbnail
महिला विरोधी पार्टी होने का कांग्रेस पर लगा दाग मिटाने के लिए जिला अध्यक्ष ने दी सफाई....
03:47
Video thumbnail
7 साल में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते 10 हजार आदिवासी बेटियों के साथ अत्याचार:रघुनाथ दास
00:52
Video thumbnail
7 साल में सिर्फ घोटाला,हेमंत ने झारखंड को JMM का ATM बना कर रख दिया:रघुनाथ दास का बड़ा हमला
00:51
Video thumbnail
प्रिंस-ढुलु सम्बंध की जांच को DGP को लिखे पत्र की सरकार केंद्रीय एजेंसी से करा लें जांच:संजीव सिंह
01:41
Video thumbnail
केंदुआडीह भुधंसान:धनबाद MP ढुलु महतो का बयान,बेलगड़िया में घर छोटे-छोटे हैं इसलिए लोग जाना नही चाहते!
00:50
Video thumbnail
गरीबों के डॉ मानस कु साहा को गोविंदपुर नागरिक समिति ने दी सच्ची श्रद्धांजलि,प्रतिमा का हुआ अनावरण..
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!