25.4 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

एक तरफ भरोसे की बात, दूसरी तरफ अभद्रता के आरोप, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल…

हुसैनाबाद पलामू: हुसैनाबाद में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सामने आई दो तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रही हैं। एक ओर थाना परिसर में पिछले वर्ष एसडीपीओ के नेतृत्व में “नो योर फ्रेंड एंड नो योर एनेमिज” विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित कर पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास कायम करने की बात कही गई, वहीं दूसरी ओर हाल ही में हुसैनाबाद के एक मेडिकल दुकानदार ने थाना प्रभारी चंदन कुमार पर अभद्र व्यवहार, धमकी और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाकर पुलिस महकमे की छवि पर सवालिया निशान लगा दिया है।

नगर पंचायत क्षेत्र के राम बिगहा निवासी मेडिकल दुकानदार मुन्ना पाल ने आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी चंदन कुमार ने उन्हें बिना कारण बुलाकर गाली-गलौज की, कॉलर पकड़कर अपमानित किया और दुकान में आग लगाने तक की धमकी दी। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत झारखंड के पुलिस महानिदेशक से करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं दूसरी तरफ, पूर्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस. मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में थाना परिसर में आयोजित कार्यशाला में पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग और अपराध नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया था। मुखिया प्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों को समाज में मित्र और शत्रु की पहचान कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की सीख दी गई।

इन दोनों घटनाओं के बीच विरोधाभास साफ नजर आता है। एक तरफ पुलिस जनता को अपना मित्र बताकर भरोसा जीतने की कोशिश कर रही है, तो दूसरी तरफ आम नागरिक खुद को असुरक्षित और अपमानित महसूस कर रहा है। सच यही है कि “हंसना और गाल फुलाना एक साथ संभव नहीं है।” यदि पुलिस को समाज का विश्वास जीतना है, तो उसे अपने व्यवहार में भी उसी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देना होगा, जिसकी अपेक्षा वह जनता से करती है।

spot_img
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58
Video thumbnail
23 August 2026
00:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular