40.3 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

केंदुआडीह भू-धंसान एवं गैस रिसाव मामले में विधायक राज सिन्हा सख्त, 23 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी…

IMG 20260422 WA0052

धनबाद:झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने केंदुआडीह पुराना जी एम बंगला के समीप हुए भू-धंसान, गैस रिसाव तथा धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को अविलंब दुरुस्त करने एवं प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है।

ज्ञात हो कि घटना के दिन ही विधायक सिन्हा ने तत्काल धनबाद उपायुक्त, बीसीसीएल के सीएमडी सहित संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा वे दो बार घटनास्थल पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मिले तथा उनकी समस्याओं से अवगत हुए। पिछले दिनों पीबी एरिया के महाप्रबंधक से भी उनके कार्यालय में मिलकर अविलंब समस्या समाधान की मांग की थी।

विधायक सिन्हा ने कहा कि धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क बंद होने, भू-धंसान एवं गैस रिसाव जैसे गंभीर मुद्दों पर जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने में लगे हैं, जबकि आम जनता भारी परेशानी झेल रही है। इससे क्षेत्र के आम लोग आक्रोशित है।

इसी संदर्भ में आज विधायक सिन्हा ने धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन को पत्र सौंपते हुए स्पष्ट कहा कि धनबाद से केंदुआ बाजार होते हुए बोकारो एवं रांची जाने वाली मुख्य सड़क पिछले लगभग 7 दिनों से बंद पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

उन्होंने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि उक्त सड़क के किनारे माडा के जलापूर्ति योजना की 18 इंच एवं 14 इंच की पेयजल पाइपलाइन गुजरती है। यदि सड़क टूटने की स्थिति बनी रही तो पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिससे लाखों लोगों के समक्ष गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो जाएगा।

विधायक सिन्हा ने उपायुक्त से मांग की कि अविलंब सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया जाए, गैस रिसाव की रोकथाम हेतु ठोस कदम उठाए जाएं तथा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा तत्काल कार्यवाही नहीं की गई तो वे बाध्य होकर कल दिनांक 23 अप्रैल 2026 से केंदुआडीह में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

इस पत्र की प्रतिलिपि बीसीसीएल सीएमडी, आरक्षी अधीक्षक धनबाद, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग तथा बीसीसीएल पि बी-एरिया के महाप्रबंधक को भी प्रेषित की गई है।

spot_img
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!