33.3 C
Jharkhand
Monday, June 15, 2026

बरही में दिनदहाड़े बैंक लूट: बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करोड़ों का सोना और नकदी गायब…

हजारीबाग: हजारीबाग के बरही में दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में घुसे चार हथियारबंद अपराधियों ने करीब 2 करोड़ रुपये का सोना और लगभग 5 लाख रुपये नकद लूट लिया।
इस वारदात को जिस सुनियोजित और सहज तरीके से अंजाम दिया गया, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों को बैंक की अंदरूनी जानकारी थी। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी अपराधियों ने अपने चेहरे छिपा रखे थे—किसी ने हेलमेट, किसी ने मास्क, तो किसी ने गमछे का इस्तेमाल किया। सभी के हाथों में देशी हथियार थे।
बैंक में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद डराकर लॉकर खुलवाया और उसमें रखा सोना निकाल लिया। साथ ही काउंटर से नकदी भी लूट ली।

वारदात के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई तुरंत उनका पीछा न कर सके, और मौके से फरार हो गए। बाद में बैंककर्मियों ने किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।

अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

बताया जा रहा है कि यह बैंक शाखा महज 7–8 महीने पहले ही शुरू हुई थी। इतने कम समय में इतनी बड़ी वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
फिलहाल पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33
Video thumbnail
जेष्ठ फैशन शो जहां हर उम्र की प्रतिभा को मिला अपना बेस्ट देने का मौका,आयोजक की सुनिए...
04:44
Video thumbnail
ATM में गोंद चिपका कर कार्ड फंसाया फिर बैंक अधिकारी बन कर ली 55 हजार गायब,अजब फ्रॉड की गजब कहानी...
01:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!