31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

सारण में वार्ड पार्षद की चाकू गोदकर हत्या…

आज ही होना था उसका तिलक समारोह

छपरा: सारण जिला के मांझी नगर पंचायत क्षेत्र के गोढा गांव निवासी अशोक ठाकुर के पुत्र एवम वार्ड संख्या 9 के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की इलाज हेतु छपरा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि गम्भीर रूप से जख्मी मृतक के चचेरे भाई एवम तारकेश्वर ठाकुर के पुत्र मुकेश ठाकुर तथा अशोक ठाकुर के पुत्र रितेश ठाकुर को अपराधियों ने चाकू गोदकर किया गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया है उन दोनों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। इससे पहले तिलकोत्सव की तैयारी में लगे मृतक समेत अन्य परिजनों के साथ देर शाम करीब नौ बजे पड़ोसियों के साथ जमकर मारपीट हुई जिसमें चाकू लगने से एक पक्ष के ही तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

जिन्हें मांझी सीएचसी में उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु छपरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था इसी दौरान रात के लगभग साढ़े ग्यारह बजे रास्ते में ही वार्ड पार्षद ने दम तोड़ दिया। वार्ड पार्षद की मौत से आसपास के इलाजे में सनसनी फैल गई तथा परिजनों के रुदन क्रंदन से खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। बताते चलें कि वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर क शनिवार को ही तिलकोत्सव आयोजित था तथा दरवाजे पर टेन्ट पंडाल तैयार हो चुका था। घर में मंगलगान चल रहा था एवम अनेक रिश्तेदार भी उनके घर पहुंच चुके थे।

घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने तत्काल छापेमारी तथा आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी। कानून ब्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया है। मृतक अपने तीन भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सारण एसएसपी विनीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और वहां पर घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की तथा उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular