40.1 C
Jharkhand
Monday, June 15, 2026

कर्माटांड़ तालाब अतिक्रमण विवाद ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग…

धनबाद/गोविंदपुर: गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत कर्माटांड़ तालाब अतिक्रमण मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में कुछ पक्षों द्वारा ग्रामीणों के खिलाफ थाने में आवेदन दिए जाने से विवाद और गहरा गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से शिकायत की।

शिकायत के बाद सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही। विधायक ने स्पष्ट किया कि तालाब जैसे सार्वजनिक जलस्रोत पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मौके पर कर्माटांड़ के मुखिया प्रतिनिधि अनवर हुसैन अंसारी, पंचायत समिति सदस्य आसिफ अंसारी, आरिफ अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। अब इस मामले में प्रशासन की पहल पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

 

 

 

spot_img
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33
Video thumbnail
जेष्ठ फैशन शो जहां हर उम्र की प्रतिभा को मिला अपना बेस्ट देने का मौका,आयोजक की सुनिए...
04:44
Video thumbnail
ATM में गोंद चिपका कर कार्ड फंसाया फिर बैंक अधिकारी बन कर ली 55 हजार गायब,अजब फ्रॉड की गजब कहानी...
01:37
Video thumbnail
अपणो घर मे अक्षत अग्रवाल का 5 सिंगल BHK फ्लैट,वहीं घटी युवती संग दु'ष्क'र्म के प्रयास की घटना
00:52
Video thumbnail
धनबाद के इस बड़े हाउसिंग सोसायटी में आदिवासी यु'वती के साथ पा'प...!
00:34

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!