25.2 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

धनबाद में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण की मांग, जनता श्रमिक संघ ने BCCL प्रबंधन को सौंपा पत्र…

IMG 20260429 WA0029

धनबाद: जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिन्हा ने धनबाद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) प्रबंधन से मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने 28 अप्रैल 2026 को अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) को पत्र भेजकर शीघ्र पहल करने का अनुरोध किया है।

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि धनबाद क्षेत्र देश के प्रमुख कोयला उत्पादन क्षेत्रों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में कोल कर्मी एवं आम नागरिक निवास करते हैं। वर्तमान में BCCL द्वारा संचालित केंद्रीय चिकित्सालयों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, किंतु इतने बड़े औद्योगिक और जनसंख्या वाले क्षेत्र में अब तक एक भी अत्याधुनिक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल का अभाव बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि गंभीर एवं विशेष उपचार की आवश्यकता होने पर BCCL कर्मियों और उनके परिजनों को कोलकाता, रांची अथवा अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ जाते हैं। आपातकालीन स्थितियों में यह स्थिति कई बार जीवन के लिए भी जोखिमपूर्ण सिद्ध होती है।

पत्र में यह भी सुझाव दिया गया है कि सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की तर्ज पर BCCL क्षेत्र में भी एक उच्च स्तरीय मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना की जाए, जिससे न केवल कोल कर्मियों बल्कि धनबाद एवं आसपास के लाखों नागरिकों को भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें।

“धनबाद जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में आज भी अत्याधुनिक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल का अभाव अत्यंत चिंताजनक है। गंभीर बीमारी की स्थिति में मरीजों को दूसरे शहरों में जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की भारी क्षति होती है। हमने BCCL प्रबंधन से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए धनबाद में शीघ्र एक आधुनिक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।”

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ JPSC से भी मांगा जवाब...
00:47
Video thumbnail
परीक्षा सुधार यात्रा की शुरुआत देवेंद्र नाथ महतो नेमरा से की,शिबू सोरेन को नमन कर निकल पड़ा कारवा...
00:40
Video thumbnail
धनबाद
05:40
Video thumbnail
अब धनबाद SSP कार्यालय का लुक देख कर रह जाएंगी आंखें खुली की खुली,IG शैलेन्द्र कु.सिन्हा ने आज ही
01:51
Video thumbnail
निरसा में खुलेआम दबंगई,दुकानदार को पिट पीट,कर किया घा,यल....
01:53
Video thumbnail
किसानों को चाहिए गन्ना का सही मूल्य तो चीनी का भाव तो बढ़ेगा भैया, सुनिए बरवाअड्डा बाजार समिति के
03:34
Video thumbnail
झरिया में फिर हुआ भुधँसान तो लोगों का आक्रोश चरम पर पुतला दहन कर जताया विरोध...#Jharia
03:46
Video thumbnail
जलजमाव से कब मिलेगी धनबाद वासियों को निजात,IIT के निकट सड़क तालाब में हो रही तब्दील...
02:16
Video thumbnail
JPSC JSSC परीक्षा सुधार यात्रा को ले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेमरा आने से पूर्व ग्रामीणों ने
00:48
Video thumbnail
देवेंद्र नाथ महतो के विरोध में नेमरा के ग्रामीण हुए लामबंद,गांव में नही घुसने देने की कही बात...
00:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular