26.2 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पुतला दहन ; झरिया प्रेस क्लब संघ सहित राज्य के पत्रकारों में भारी आक्रोश…

झरिया: हजारीबाग में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा एक पत्रकार के साथ की गई बर्बरतापूर्ण मारपीट की आग अब पूरे प्रदेश में फैल गई है। इस घटना के विरोध में झारखंड के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी कड़ी में बुधवार की शाम झरिया प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने अपनी आवाज बुलंद की और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंककर कड़ा विरोध किया। विरोध मार्च (पदयात्रा) झरिया प्रेस क्लब से निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों—धर्मशाला रोड और मेन रोड—से होते हुए देशबंधु सिनेमा घर के समीप पहुंची।प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने सरकार और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया।विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झरिया प्रेस क्लब के सचिव शैलेन्द्र जायसवाल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि “हजारीबाग की घटना केवल एक पत्रकार पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने का प्रयास है। विरोध करने वाले में योगेश सोनी, अंकित झा, बनन झा, सनी शर्मा, जॉन मिर्ज़ा, गुड्डू वर्मा, मनोज शर्मा, अभिमन्यु कुमार, राजेश वर्मा, एहसान जख्मी, विकास साव, सुमित अरोड़ा, अखिलेश मिश्रा सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।

 

 

 

spot_img
Video thumbnail
किसानों को चाहिए गन्ना का सही मूल्य तो चीनी का भाव तो बढ़ेगा भैया, सुनिए बरवाअड्डा बाजार समिति के
03:34
Video thumbnail
झरिया में फिर हुआ भुधँसान तो लोगों का आक्रोश चरम पर पुतला दहन कर जताया विरोध...#Jharia
03:46
Video thumbnail
जलजमाव से कब मिलेगी धनबाद वासियों को निजात,IIT के निकट सड़क तालाब में हो रही तब्दील...
02:16
Video thumbnail
JPSC JSSC परीक्षा सुधार यात्रा को ले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेमरा आने से पूर्व ग्रामीणों ने
00:48
Video thumbnail
देवेंद्र नाथ महतो के विरोध में नेमरा के ग्रामीण हुए लामबंद,गांव में नही घुसने देने की कही बात...
00:31
Video thumbnail
सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की थकान मिटा रहा यह बंदर,पिया ड्राइवर हो...
01:11
Video thumbnail
धनबाद के डीएवी कोयला नगर में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज...
00:47
Video thumbnail
धनबाद थाना में नवनिर्मित पार्क का IG ने किया उद्घाटन,बेहतर पोलिसिंग के लिए SSP के साथ थानेदार की भी
04:07
Video thumbnail
22 kg गांजा के साथ रामगढ़ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार...#Ramgarh #RamgarhPolice
02:28
Video thumbnail
रक्षा बंधन से पूर्व स्कूली बच्चों ने बाईक सवार को रक्षा सूत्र बांध हेलमेट पहनने की दिलाई शपथ...
04:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular