33.7 C
Jharkhand
Thursday, May 14, 2026

झारखंड में बदला मौसम: आंधी-बारिश और वज्रपात से जनजीवन प्रभावित, कई की मौत…

झारखंड: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और बांग्लादेश के आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्यभर में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है।

इस प्री-मानसून बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं कई इलाकों में यह जानलेवा साबित हुई। गिरिडीह जिले के तिसरी में वज्रपात से दो युवकों—नुनमुनि कुमार और अमन कुमार—की मौत हो गई। इसके अलावा लोहरदगा और सरायकेला में भी ठनका गिरने से अलग-अलग घटनाओं में जान गई।

सरायकेला के नीमडीह थाना क्षेत्र में एक किशोर की मौत उस समय हो गई, जब वह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था और आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।

राजधानी रांची में सुबह 4:30 बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रही। कांके में 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि खूंटी और बेरमो में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

तेज हवाओं का भी व्यापक असर देखने को मिला। धनबाद और बोकारो में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। वहीं जमशेदपुर में ओलावृष्टि के साथ तापमान में 4 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने रांची समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जबकि 1 से 5 मई के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान है।

spot_img
Video thumbnail
जमुआ बाजार में दुकान में घुसकर गुंडागर्दी, मारपीट के बाद कैश और सामान लूटे
02:06
Video thumbnail
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुचे बेलगड़िया, विस्थापन की मुद्दे पर दिखे गंभीर
03:18
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में होल्डिंग टेक्स में वृद्धि वापस लेने की मांग करने पर बनी सहमति...
07:34
Video thumbnail
काफिला में गाड़ी कम करेंगे तो माफिया लोग कब गिरा देगा...?PM मोदी की अपील का BJP के VVIP पर असर...
00:17
Video thumbnail
शादी की तैयारियों के बीच पसरा मातम, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की जान गई
02:46
Video thumbnail
चिरकुंडा में बड़ी चोरी टली, ग्रामीणों के शोर से पाइप छोड़ भागे चोर
04:06
Video thumbnail
झरिया:दो वाहनो के पास लेने में हुए विवाद में जमकर मारपीट,तीन घायल
01:59
Video thumbnail
झाड़ियों में मिला युवक का श'व,पुलिस ने घटना स्थल से किया बाइक और मोबाईल जब्तहत्याकांड की, जांच शुरु..
01:54
Video thumbnail
हेमंत सोरेन सरकार के पूर्व और वर्तमान DGP की नियुक्ति पर बाबूलाल मरांडी ने फिर उठाया सवाल....
07:33
Video thumbnail
डॉक्टर बनने की राह पर चल रहे विद्यार्थियों के लिए अहम खबर,पेपर लीक की घटना की CBI जांच की अनुसंशा
01:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!