22.4 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

ICSE-ISC Result 2026 जारी: धनबाद की छात्राओं का जलवा, 99% के साथ स्टेट टॉपर बनीं अंशिका और कोशिकी …

धनबाद:झारखंड के धनबाद से बड़ी खबर है। CISCE Board ने ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। लगातार दूसरे साल 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिजल्ट घोषित किया गया।

रिजल्ट जारी होते ही धनबाद के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और राज्य का मान बढ़ाया। कार्मल स्कूल डिगवाडीह की अंशिका मोदी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर झारखंड में स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने गणित, रसायन, भूगोल और कंप्यूटर एप्लीकेशन में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।

वहीं डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह की कोशिकी दत्ता ने भी 99 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से स्कूल और परिवारों में खुशी का माहौल है।

हालांकि, रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट क्रैश हो गई, जिससे कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 SMS से ऐसे करें रिजल्ट चेक

अगर इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • मैसेज टाइप करें: ICSE Unique ID (7 अंकों की)
  • भेजें इस नंबर पर: 09248082883
  • ISC (12वीं) के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाएं

कुछ ही मिनटों में SMS के जरिए रिजल्ट मिल जाएगा, जिसमें विषयवार अंक और पास/फेल की जानकारी होगी।

 DigiLocker से ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

spot_img
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular