35.9 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

धनबाद में मजदूर दिवस की धूम, कोयलांचल में श्रमिकों का सम्मान; Coal India और मंत्री ने जताया आभार…

धनबाद: आज 1 मई को पूरी दुनिया के साथ-साथ धनबाद में भी मई दिवस यानी मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोयलांचल क्षेत्र, जो मजदूर बहुल इलाका माना जाता है, वहां इस दिन का विशेष महत्व है।

धनबाद के कोयला खदानों से लेकर विभिन्न कल-कारखानों तक हजारों श्रमिक देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी को देखते हुए मजदूरों के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर Coal India Limited ने सभी खनिकों और श्रमिकों को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। वहीं केंद्रीय कोयला मंत्री G. Kishan Reddy ने संदेश जारी करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले खनिक राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ‘वर्कर-फर्स्ट’ नीति के तहत श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही स्वास्थ्य, आवास और शिक्षा सुविधाओं को और मजबूत किया जा रहा है।

मंत्री ने यह भी बताया कि पेंशन और भविष्य निधि से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है।

मजदूर दिवस के मौके पर धनबाद और पूरे कोयलांचल क्षेत्र में श्रमिकों के सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

spot_img
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!