राजगंज : युवा समर्पण चौक राजगंज में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राजगंज मंडल एवं तेतुलमारी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को पास नहीं होने देने का प्रयास किया गया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हरिहर मंदिर लाल बाजार से हुई, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला शक्ति की सदस्याओं ने महिला आरक्षण विरोधी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद सभी कार्यकर्ता राजगंज चौक पहुंचे, जहां राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है और इसका विरोध महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेतुलमारी मंडल अध्यक्ष असीम दत्ता, राजगंज मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, धनबाद जिला ग्रामीण की उपाध्यक्ष गीता बेसरा, मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी, सूरज सोनी, सपना सिंह, शांति देवी, रमेश महतो, अल्सा सोरेन, शिव प्रसाद वर्मा, लक्ष्मण पासवान, अजय राम, सुनील साव, सुबोध शर्मा, दीपक पंडित, अरुण हेमरम, विक्रम ठाकुर, प्रेम सोरेन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।






















