20.7 C
Jharkhand
Friday, October 23, 2026

खुशरी OCP से अवैध कोयला ले जा रहा हाइवा पकड़ाया, चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस..

निरसा :चालू कोलियरियों से कोयला तस्करी का मामला एक बार फिर प्रकाश में आया है। शनिवार रात खुशरी कोलियरी OCP से बिना कांटा कराए कोयला लेकर जा रहा एक संदिग्ध हाइवा प्रबंधन की सतर्कता से पकड़ लिया गया।

मिली जानकारी अनुसार बैजना कोलियरी के अभिकर्ता संदीप कुमार OCP निरीक्षण के दौरान पहुंचे थे। उन्होंने एक हाइवा को बिना कांटा कराए कोयला लेकर निकलते देखा। शक होने पर कोलियरी इंचार्ज से जानकारी ली गई। पता चला कि हाइवा का न तो कांटा हुआ था और न ही ट्रांसपोर्टिंग पास जारी किया गया था।
संदीप कुमार ने सहयोगियों के साथ वाहन का पीछा शुरू किया। कोयला लदा हाइवा रेलवे साइडिंग की ओर न जाकर गोपालगंज होते हुए NH-19 की तरफ मुड़ गया। सूचना CISF और ECL सिक्योरिटी टीम को दी गई।

पीछा किए जाने की भनक लगते ही चालक बरवा और ईस्ट इंडिया मोड़ के पास गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। CISF और सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर हाइवा को कब्जे में लिया। मिली जानकारी अनुसार संगठित गिरोह एवं कुछ अधिकारीयों की मिलीभगत से तस्करी की जा रही थी। फिलहाल वाहन को निरसा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।एरिया सुरक्षा पदाधिकारी रूपेश मिश्रा ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत की गयी है।

 

spot_img
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51
Video thumbnail
MLC चुनाव से पूर्व हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कपड़ा गोडाउन में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
04:04
Video thumbnail
रेल जन संवाद:DRM ने सुनी यात्रियों से मन की बात,अतिक्रमण, गंदगी औऱ उसके निवारण को ले लगाई फटकार...
02:06
Video thumbnail
नीरज कुमार की उम्मीदवारी पर छोटू सिंह की नाराजगी, संजय झा, उमेश कुशवाहा
02:03

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular