33.6 C
Jharkhand
Monday, May 4, 2026

चुंगी गांव में घुसा जंगली हाथी, आधे घंटे तक मचाया आतंक; फसलें तबाह….

राजगंज: राजगंज थाना क्षेत्र के चुंगी गांव से डराने वाली खबर सामने आई है, जहां झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी रविवार रात गांव में घुस आया।

करीब आधे घंटे तक हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उसने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, हाथी ने सुबोध चौधरी के घर की चारदीवारी तोड़कर बागान में प्रवेश किया और कटहल खाने के साथ-साथ सब्जियों को भी रौंद डाला।

इसके बाद हाथी संजय चौधरी और प्रवीण चौधरी के खेतों में पहुंच गया, जहां बैंगन, टमाटर समेत कई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं।

हाथी के गांव में घुसते ही अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

इसी बीच, दिनेश नामक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए पटाखे फोड़कर हाथी को गांव से बाहर भगाया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की तलाश शुरू कर दी। विभाग के अनुसार, यह वही हाथी है जो पहले भी आसपास के गांवों में नुकसान पहुंचा चुका है।

फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है, और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

spot_img
Video thumbnail
पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी में BJP को प्रचंड बहुमत,धनबाद विधायक राज सिन्हा के यहां जश्न शुरू....
01:33
Video thumbnail
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी TMC की हार के साथ ही यह रील तेजी से वायरल हो रही है...
00:22
Video thumbnail
धनबाद के इस गांव में घुसा हाथी,फसलों को रौंदा, मौके पर वन विभाग की टीम...
03:06
Video thumbnail
महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाली कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का BJP ने किया पुतला दहन
01:24
Video thumbnail
जामताड़ा: मिहिजाम के जंगल में मिला प्रेमी-प्रेमिका का श'व,मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी...
00:40
Video thumbnail
धनबाद के तोपचांची में बने एयरपोर्ट इस बाबत सीएम हेमंत सोरेन से अरूप चटर्जी करेंगे मुलाकात...
02:32
Video thumbnail
NEET 2026:आसान सवालों की वजह से कट अप हाई जाने की संभावना,अभ्यर्थियों ने और क्या कहा सुनिए...
05:48
Video thumbnail
NEET2026:आसान सवालों ने चौंकाया,कट अप हाई जाने की संभावना, अभ्यर्थियों ने और क्या कहा सुनिए...
00:37
Video thumbnail
होमगार्ड बहाली 2017 के अभ्यर्थियो ने ली अंगड़ाई,रद्द हुई प्रक्रिया की CBI जांच की मांग को ले आंदोलन.
04:33
Video thumbnail
स्वजनगणना के लिए गोविंदपुर CO धर्मेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में दिया गया कर्मियों को प्रशिक्षण...
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!