35.6 C
Jharkhand
Sunday, May 24, 2026

जितेश रवानी हत्या कांड को लेकर चंद्रवंशी समाज में आक्रोश, 3 दिनों में गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी…

धनबाद: आज दिनांक 15.05.2026 को युवा अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अकाश रवानी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष चंद्र रवानी जी के नेतृत्व में धनबाद जिला के चंद्रवंशी समाज के वरिष्ठ नेतागणों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल चांदमारी में घटित घटना जितेश रवानी हत्या काण्ड की जानकारी लेने उनके दहुवाटांड स्थित आवास पहुंचे और इस घटना की कड़ी निंदा की गई, प्रदेश अध्यक्ष ने थाना प्रभारी से बात किया थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कुछ लोग हिरासत में है बहुत जल्द इसका उद्भेदंन हो जाएगा, और साथ में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने कहा कि यह काफी निंदनीय घटना है इससे पूर्व भी उनके पिताजी का हत्या 2018 में हुआ है जिसका हरिहरपुर थाना में कांड संख्या 24/2018 दर्ज है और पुनः इस तरह का घटना घटित होना यह अति चिंता का विषय है, समाज के लोग इसमें काफी आक्रोशित है, इस कांड का जल्द पूर्ण उद्वेदन हो और सभी दोषी को फांसी का सजा मिले।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यदि इस कांड का सभी आरोपी की गिरफ्तारी 3 दिनों के अंदर नहीं होता है तो हम लोग अपने सामाजिक संगठन के माध्यम से आंदोलन का मार्ग अपनाएंगे।
मौके पर प्रमुख रूप से संजय रवानी, छोटू सिंहा, अमित चंद्रवंशी, विक्रांत सिंह, अजय वर्मा, सुमित कश्यप, दिनेश रवानी, मोहित खरवार, आलोक चंद्रवंशी एवं अन्य उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
2027 के पंचायत चुनाव में कैसे भाजपा मारेगी बाजी! अनुशासन हीनता को ले कार्यकर्ताओं को दी गई हिदायत..
04:43
Video thumbnail
महिलाओं को दूसरी क़िस्त कब देगी सरकार,कहीं खजाना खाली तो नही,तेजस्वी का बड़ा तंज...
00:50
Video thumbnail
CJP Zen G को भड़काने की साजिश या सिर्फ व्यंग्य?पाकिस्तान-बांग्लादेश से 63%फॉलोअर्स बड़ी साजिश तो नही!
03:20
Video thumbnail
सर्जिकल ICU बना तंदूर! मरीजों को घर से पंखा लाकर झलने को मजबूर परिजन,SNMMCH प्रबंधन कब लेगा संज्ञान?
02:07
Video thumbnail
टाईगर जयराम महतो की भावुक अपील,किडनी बेच दो आंख बेच दो लेकिन जमीन मत बेचो...
01:02
Video thumbnail
गोमो:बकरीद को लेकर हरिहरपुर थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न.उन्माद फैलाने वालों से ऐसे निबटेगी
01:08
Video thumbnail
बकरीद के मद्देनजर जमुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
02:03
Video thumbnail
जमशेदपुर:ममता हुई शर्मसार: कलियुगी मां ने विकलांग मासूम को सड़क पर छोड़ा लावारिस...
02:32
Video thumbnail
धनबाद में 5 से 7 जून तक राज्य स्तरीय कबड्डी चैम्पियनशिप,नेशनल चयन से पहले खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच
05:48
Video thumbnail
कबरीबाद हिंसक झड़प मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
02:10

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!