झरिया; बीसीसीएल बस्ताकोला क्षेत्र में पिट वाटर नहीं मिलने से नाराज बंगाली कोठी और भेड़ाकांटा के ग्रामीणों ने कोयला परिवहन ठप कर दिया। बस्ताकोला देवप्रभा आउटसोर्सिंग का ट्रांसपोर्टिंग कार्य पूरी तरह बंद है। पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, वही शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे तक आउटसोर्सिंग कर ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद था वार्ता होने के बाद ग्रामीणों के लिए पानी खोल दिया गया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए है।





















