झरिया: आज शनिवार सायंकाल से दुसरे दिन सूर्योदय तक श्री श्री माँ रक्षा काली मंदिर, पोद्दार पाड़ा, झरिया (धनबाद), जो अति प्राचीन लगभग 300 वर्ष पुराना मन्दिर है और इस मन्दिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री माँ रक्षा काली की पूजा-अर्चना बहुत ही धुमधाम से भव्य आयोजन के साथ सुसम्पन्न हुआ । इस मन्दिर में माता की पूजा में एक ही दिन में सुबह के समय से मूर्ति बनाने से लेकर पूजा-अर्चना, होम, प्रसाद वितरण, विसर्जन एवं समस्त कार्यक्रम दूसरे दिन सूर्योदय होने से पहले सनाप्त किया जाता है। जो की अलौकिक है।
पूजा में मंदिर के पुजारी सुजय बनर्जी, दिनेश ख्वास के द्वारा पूजा सुसम्पन्न हुआ । श्री श्री माँ रक्षा काली मंदिर सेवा समिति के सदस्यगण मृणाल कांति सेन, कुणाल मंडल, मालंच कर, सुब्रोतो दत्ता, मनोज दे, सनातन चन्द्र, संजीव दत्ता, अरूप दत्ता, स्वरूप दत्ता, बादल मोदक,सुशान्तो सेन, संजय सेन आदि की सहयोग एवं उपस्थिति में पूजा सुसम्पन्न हुआ । इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को फूलों के सजावट और रंग-बिरंगी रौशनी से सुसज्जित किया गया। मंदिर परिसर में शाम के समय से रात भर माता के दर्शन के उपरांत भक्तजनों का भीड़ लगा रहता है।





















