40.3 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद इकाई द्वारा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान…

धनबाद : दी आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद इकाई द्वारा आज प्रेस क्लब धनबाद के पदाधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं का गुलाब पुष्प, मोमेंटो एवं हार्दिक स्वागत कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के स्वागत से हुई, जहाँ सभी को गुलाब पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया तथा उसके पश्चात प्रेस क्लब पदाधिकारी और सम्मानित प्रेस के मेंबर्स को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी के ७०वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में केक कटिंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मीडिया के राज्य समन्वयक अजय मुखर्जी, धनबाद जिला मीडिया प्रभारी मयंक सिंह तथा वरिष्ठ प्रशिक्षिका सोनाली सिंह उपस्थित रहीं।

मीडिया के राज्य समन्वयक अजय मुखर्जी ने कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि गुरुदेव का ७०वाँ जन्मोत्सव विश्व के १८८ देशों में मनाया जा रहा है तथा विशेष रूप से बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में भव्य आयोजन हुआ, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री एवं फिल्म जगत की कई विशिष्ट हस्तियाँ सम्मिलित हुईं।

एबीसी धनबाद मीडिया प्रभारी मयंक सिंह ने कहा कि जिस प्रकार आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा सेवा कार्य एवं जन्मोत्सव केक कटिंग के साथ मनाया जाता है, उसी प्रकार प्रेस एवं मीडिया बंधुओं के साथ यह खुशी साझा की जा रही है ताकि समाज में सकारात्मकता, जागरूकता एवं तनावमुक्त वातावरण को बढ़ावा मिले। उन्होंने प्रेस की भूमिका को समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ प्रशिक्षिका सोनाली सिंह ने बताया कि धनबाद में सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने आर्ट ऑफ लिविंग के विभिन्न कोर्स किए हैं, जिससे उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से लाभ मिला है। कई पत्रकार बंधुओं ने भी हैप्पीनेस कोर्स कर सकारात्मक अनुभव प्राप्त किया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जो लोग अभी तक कोर्स से नहीं जुड़े हैं, वे भी इसे अवश्य करें।

कार्यक्रम सौहार्द, सेवा, सम्मान एवं आत्मीयता के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

 

spot_img
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!