25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

कार्यक्रम में शामिल होने टोटो पर निकले विधायक, पीएम की अपील को सराहा …

धनबाद: प्रधानमंत्री की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों के बीच भी दिखाई देने लगा है। आम लोगों को ईंधन बचत का संदेश देने के लिए धनबाद विधायक राज सिन्हा खुद इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताजा मामला उस वक्त सामने आया, जब एक कार्यक्रम में शामिल होने विधायक अपने आवासीय कार्यालय से टोटो पर सवार होकर निकले. विधायक को टोटो पर आता देख लोगों में उत्सुकता भी देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने विधायक के इस कदम की सराहना की और इसे आम जनता के लिए प्रेरणादायक बताया। मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील को जमीन पर उतारना जरूरी है। इसकी शुरुआत खुद से की है. प्रधानमंत्री लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग, प्रदूषण कम करने और ईंधन बचाने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे खुद उदाहरण पेश करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़ा बदलाव संभव है।विधायक ने लोगों से भी अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा ई-वाहनों का इस्तेमाल करें और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी भागीदारी निभाएं। विधायक का यह अंदाज अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular