29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

महेशपुर मोड़ के पास सड़क हादसा, ट्रक से टकराई क्रेटा कार…

राजगंज : राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर महेशपुर मोड़ के समीप रविवार अहले सुबह एक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही क्रेटा कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे में क्रेटा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार में लगे एयरबैग समय पर खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया और कार सवार सभी लोगों की जान बच गई। कार में चालक मयंक के साथ उसके दो दोस्त सत्यम और देव सवार थे। दुर्घटना में तीनों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, सभी युवक हीरापुर के रहने वाले हैं और तोपचांची क्षेत्र के एक होटल से धनबाद लौट रहे थे। इसी दौरान महेशपुर मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई।

घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में क्षतिग्रस्त क्रेटा कार को हाइड्रा मशीन की मदद से हटाकर राजगंज थाना ले जाया गया।

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular