40.3 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

जितेश हत्याकांड का खुलासा, दोस्तो ने जितेश की पत्थर से कुचलकर किया था हत्या…

झरिया: धनसार थाना क्षेत्र चांदमारी ग्राउंड के पीछे झाड़ियों में 12 मई को जितेश रवानी का शव मिला था।जितेश की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दिया गया था।हत्या कारित करने के बाद आरोपी भाग गया था।घटना के दिन इसे लेकर परिजन शव को रख सड़क को बाँधित कर हंगामा भी किये थे।मेयर संजीव सिंह के आश्वासन के बाद परिजन शव को हटाने को तैयार हुआ था।48 घण्टे में आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोषा दिया गया।पुलिस ने जितेश रवानी का हत्याकांड का खुलासा करने में सफलता पाई है। पुलिस ने चर्चित जितेश रवानी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।धनसार थाना में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया।सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि जितेश रवानी की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई थी।मृतक जितेश रवानी धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ का रहने वाला था। जितेश ने हाल ही में एक नई मोटरसाइकिल खरीदी थी। बाइक खरीदने की खुशी में उसने अपने दोस्तों को पार्टी दी थी। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद और बकझक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने जितेश की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और शव को चांदमारी खेल मैदान स्थित झाड़ियों में फेंक दिया।

12 मई की सुबह पुलिस को चांदमारी खेल मैदान के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके से मृतक की पल्सर बाइक भी बरामद की गई थी। मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच और छापेमारी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दीपक कुमार राम बिहार भाग गया है। पुलिस दबाव बढ़ने पर उसने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर खून लगा शर्ट बरामद किया गया। वहीं दूसरे आरोपी शक्ति सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी दीपक कुमार राम साइको किस्म का लड़का है। दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल और अन्य सामान जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

spot_img
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!