29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

मिशु कुमार मंडल की गिरफ्तारी के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन, प्रशासन का पुतला दहन……

गिरिडीह : जनता जागरुक संघ के युवा सदस्य मिशु कुमार मंडल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में उनके समर्थक झंडा मैदान, गिरिडीह में एकजुट हुए। इसके बाद युवाओं ने शहर में विरोध रैली निकालते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रैली झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक एवं कालीबाड़ी चौक तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन का पुतला दहन किया। इस दौरान “गिरिडीह पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” एवं “जेल का ताला टूटेगा, मिशु मंडल छूटेगा” जैसे नारे लगाए गए।

प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी। रैली के दौरान गिरिडीह टाउन थाना प्रभारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी।

विरोध प्रदर्शन में खास तौर पर युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। इसके अलावा महिलाएं और युवतियां भी रैली में शामिल रहीं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मिशु कुमार मंडल हमेशा जनहित एवं गरीबों की आवाज उठाते रहे हैं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी से लोगों में नाराजगी है।

रैली में शामिल लोगों ने मिशु मंडल की जल्द रिहाई की मांग करते हुए कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular