29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सर्वे में धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन को मिली राष्ट्रीय पहचान…

IMG 20260518 WA0019

धनबाद: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा जारी ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सर्वे में वर्तमान में धनबाद के  उपायुक्त आदित्य रंजन को देश के उत्कृष्ट जिलाधिकारियों की सूची में स्थान दिया गया है। यह पहचान उन्हें प्रशासनिक कार्यों, जनहित आधारित पहल एवं प्रभावी नेतृत्व के आधार पर प्राप्त हुई है।

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा किए गए इस राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में प्रशासनिक दक्षता, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसरोकार, नवाचार, संकट प्रबंधन क्षमता, पारदर्शिता एवं जनसेवा जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर अधिकारियों का मूल्यांकन किया गया। आदित्य रंजन ने धनबाद जिले में अपने कार्यकाल के दौरान जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन, विकास योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, प्रशासनिक समन्वय एवं आमजनों से संवाद स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में जिले में विभिन्न विकास योजनाओं, सड़क सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है।

बताते चलें कि फेम इंडिया एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मीडिया एवं सर्वे संस्था है, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का मूल्यांकन कर विशेष सर्वे एवं रैंकिंग जारी करती है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा किए गए इस सर्वे में देशभर के 800 जिलाधिकारियों एवं उपायुक्तों का मूल्यांकन विशेषज्ञों की राय, प्रशासनिक कार्यशैली, विकास कार्यों, जनसरोकार, मीडिया रिपोर्ट एवं जनप्रतिसाद सहित विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया।

उल्लेखनीय है कि फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा जारी यह सर्वे देशभर में बेहतर प्रशासनिक कार्य करने वाले जिलाधिकारियों एवं उपायुक्तों के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जाता है।

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular