29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला…

बिहार:बिहार पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य सरकार ने हाल ही में 61 डीएसपी और दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद शनिवार देर रात एक और बड़ा आदेश जारी करते हुए 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों और अपर पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन तबादलों को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग व्यवस्था की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

इस फेरबदल के तहत साइबर क्राइम, अपराध अनुसंधान विभाग, आर्थिक अपराध इकाई और मद्य निषेध जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अनुभवी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, मोहम्मद अली अंसारी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) बनाया गया है। वहीं अशफाक अंसारी को पुलिस उपाधीक्षक, मध्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज राम को अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार पटना में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है।

इसके अलावा वंदना को अपर पुलिस अधीक्षक, मध्य निषेध बनाया गया है, जबकि अजय प्रसाद को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में भेजा गया है। रिशु कृष्ण को अपराध अनुसंधान विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

साइबर अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए भी कई अहम नियुक्तियां की गई हैं। मंगलेश कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम (औरंगाबाद) और पूनम कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम (सीतामढ़ी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महेश चौधरी को आर्थिक अपराध इकाई, पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

रोहतास जिले में भी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं, जहां विप्लव कुमार को सासाराम का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और राजू रंजन कुमार को डेहरी का एसडीपीओ बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इन लगातार हो रहे तबादलों को आगामी चुनौतियों, अपराध नियंत्रण और विशेष इकाइयों को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों में हुए व्यापक स्तर के फेरबदल से यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है।

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular