24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

निरसा के बेलचढ़ी मोड़ में बनेगा स्वास्थ्य उप केंद्र, जिप सदस्य संजय सिंह ने किया शिलान्यास…

निरसा:निरसा के शाषणबेरीया पंचायत अंतर्गत बेलचढ़ी मोड़ में स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने नारियल फोड़कर किया। पारंपरिक विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का फूल बुके एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे आसपास के गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।

जिप सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्र बनने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी और गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी।

स्वास्थ्य उप केंद्र के शिलान्यास के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा हो ताकि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ शीघ्र मिल सके।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular