25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

एसएनएमएमसीएच में ऑक्सीजन की कमी से मरीज की मौत का आरोप, बीजेपी ने अस्पताल व्यवस्था पर उठाए सवाल…

धनबाद: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल यानी एसएनएमएमसीएच में इलाजरत एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण मरीज की मौत हुई। घटना के बाद बीजेपी नेत्री तारा देवी अस्पताल पहुंचीं और मामले की जांच की मांग उठाई।

मृतक की पहचान जयदेव कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, जयदेव कुमार ने दो दिन पहले जहर खा लिया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

मृतक के चचेरे भाई रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि गुरुवार अहले सुबह अचानक जयदेव की तबीयत बिगड़ गई और उसे तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराई गई। परिजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही और ऑक्सीजन की कमी के कारण उसकी मौत हुई।

घटना की सूचना मिलने के बाद बीजेपी नेत्री तारा देवी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर होने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

तारा देवी ने आरोप लगाया कि एसएनएमएमसीएच में मरीजों को पर्याप्त इलाज, डॉक्टर और दवाइयां नहीं मिल रही हैं। कई मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है, जबकि गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को भी ऑक्सीजन और इलाज संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बीजेपी नेत्री ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, मामले को लेकर अस्पताल अधीक्षक डीके गंदोरिया से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular