भोजूडीह:गोमिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भोजूडीह ओपी पुलिस ने आज गुरुवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक नई स्कूटी और मोबाइल के साथ आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। समय लगभग साढ़े 3 बजे बताया गया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सूरज सोनिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीते 17 अप्रैल को तारानगर निवासी संजय कुमार दास की एक नई होंडा एक्टिवा स्कूटी और मोबाइल चोरी हो गया था, जिसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होते ही भोजूडीह ओपी पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सूरज सोनिया को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई स्कूटी और मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।





















