25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

बेलगड़िया टाउनशिप में जल्द शुरू होगी फ्लैट लीज ट्रांसफर प्रक्रिया, पहले चरण में फेज 1 और 2 शामिल…

धनबाद:धनबाद में बेलगड़िया टाउनशिप के भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने फ्लैट लीज ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। पहले चरण में फेज 1 और फेज 2 को शामिल किया जाएगा, जबकि इसके बाद फेज 6, फेज 3 और फेज 4 में कार्य शुरू होगा।

स्टार मार्क शिकायतों की समीक्षा बैठक के दौरान बलियापुर अंचल अधिकारी ने जानकारी दी कि बेलगड़िया टाउनशिप के लिए बीसीसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि के म्यूटेशन का कार्य अंतिम चरण में है और जल्द पूरा हो जाएगा। इस पर खुशी जताते हुए उपायुक्त ने कहा कि म्यूटेशन पूरा होते ही लीज ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बैठक में निरसा पॉलिटेक्निक, आरएसपी कॉलेज झरिया, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के जिला कार्यालय और गोविंदपुर में सिटी फॉरेस्ट निर्माण के लिए भूमि उपलब्धता समेत कई महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण से बचाने और अतिक्रमित गैर आबाद भूमि को खाली कराने के लिए विशेष निर्देश दिए। साथ ही रेलवे भूमि से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए समन्वय बैठक आयोजित करने का निर्देश भी दिया।

इसके अलावा एएनएम कॉलेज निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए जल्द भूमि हस्तांतरण सुनिश्चित करने तथा लैंड बैंक का रिकॉर्ड अपडेट रखने को कहा।

बैठक में अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, डीसीएलआर दिलीप कुमार महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम सहित सभी अंचलों के अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular