16.7 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

साधु के भेष में ठगी करने वाले तीन आरोपी पकड़ाए, ग्रामीणों ने पकड़ मैथन पुलिस को सौंपा…

निरसा: निरसा अनुमंडल अंतर्गत मैथन ओपी क्षेत्र में साधु के भेष में महिलाओं को झांसा देकर ठगी करने वाले तीन ठग को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों आरोपियों को मैथन पुलिस ने हिरासत में लेकर हाजत में बंद कर दिया । बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों युवक बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में भुक्तभोगी महिला ने बताया कि तीनों युवक साधु के वेश में उसके घर पहुंचे थे। पहले उन्होंने पानी पीने के बहाने घर में प्रवेश किया। इसके बाद बातचीत के दौरान तरह-तरह की धार्मिक बातें और टोने-टोटके की बातें कर महिला को अपने झांसे में ले लिया।

महिला के अनुसार आरोपियों ने कहा कि यदि घर के जेवरात को मंत्र पढ़कर शुद्ध कर दिया जाए तो घर में सुख-शांति बनी रहेगी तथा परिवार पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। उनकी बातों में आकर महिला घर से अपने गहने निकालकर ले आई। इसके बाद एक आरोपी ने जेवरात को कपड़े में बांधने का नाटक किया और महिला को एक साड़ी में गांठ बांधकर थमा दिया।

कुछ देर बाद महिला को शक हुआ। उसने आसपास की महिलाओं को बुलाकर गांठ खुलवाई तो उसमें जेवरात नहीं थे। तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।

ग्रामीणों ने पीछा करते हुए गैलेक्सी के समीप तीनों आरोपियों को ऑटो से भागने के दौरान पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने तीनों की जमकर फटकार लगाई और तुरंत मैथन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को अपने साथ थाना ले गई।

मैथन पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले क्षेत्र में कहीं और इस तरह की घटना को अंजाम दिया है या नहीं।

 

 

spot_img
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular