झरिया: सुदामडीह थाना अंतर्गत पाथरडीह भाटडीह बस्ती के ग्रामीण बिजली की मांग को लेकर आज बुधवार को एटक एवं ग्रामीणों के बैनर तले पाथरडीह कोल वाशरी स्थित मोनेट वाशरी में बीसीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन दिया। वही कार्यक्रम के पूर्व ग्रामीणों ने भाटडीह काली मंदिर समीप ए क बैठक की जिसमे आक्रोशित महिलाओं ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। वही बैठक का नेतृत्व कर रहे सांसद प्रतिनिधि गफ्फार अंसारी ने कहा कहा कि 25 अप्रैल को बीसीसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता हुई जिसमे वाशरी महाप्रबंधक व पीओ मौजूद थे। जहां प्रबंधन ने दो दिन के अंदर ट्रांसफार्मर लगाने पर सहमति जताई थी परन्तु प्रबंधन अपने वादे से मुकर गया। कहा प्रबंधन को आज पुनः ज्ञापन दिया गया है जिसमे 7 दिनों के अंदर बिजली व्यवस्था दूर नही की जाती और ट्रांसफार्मर नही लगाया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेवारी प्रबंधन की होगी।






















