25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

साधु के भेष में ठगी करने वाले तीन आरोपी पकड़ाए, ग्रामीणों ने पकड़ मैथन पुलिस को सौंपा…

निरसा: निरसा अनुमंडल अंतर्गत मैथन ओपी क्षेत्र में साधु के भेष में महिलाओं को झांसा देकर ठगी करने वाले तीन ठग को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों आरोपियों को मैथन पुलिस ने हिरासत में लेकर हाजत में बंद कर दिया । बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों युवक बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में भुक्तभोगी महिला ने बताया कि तीनों युवक साधु के वेश में उसके घर पहुंचे थे। पहले उन्होंने पानी पीने के बहाने घर में प्रवेश किया। इसके बाद बातचीत के दौरान तरह-तरह की धार्मिक बातें और टोने-टोटके की बातें कर महिला को अपने झांसे में ले लिया।

महिला के अनुसार आरोपियों ने कहा कि यदि घर के जेवरात को मंत्र पढ़कर शुद्ध कर दिया जाए तो घर में सुख-शांति बनी रहेगी तथा परिवार पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। उनकी बातों में आकर महिला घर से अपने गहने निकालकर ले आई। इसके बाद एक आरोपी ने जेवरात को कपड़े में बांधने का नाटक किया और महिला को एक साड़ी में गांठ बांधकर थमा दिया।

कुछ देर बाद महिला को शक हुआ। उसने आसपास की महिलाओं को बुलाकर गांठ खुलवाई तो उसमें जेवरात नहीं थे। तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।

ग्रामीणों ने पीछा करते हुए गैलेक्सी के समीप तीनों आरोपियों को ऑटो से भागने के दौरान पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने तीनों की जमकर फटकार लगाई और तुरंत मैथन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को अपने साथ थाना ले गई।

मैथन पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले क्षेत्र में कहीं और इस तरह की घटना को अंजाम दिया है या नहीं।

 

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular