27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

गोबिंदपुर फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत के बाद बवाल…

गोबिंदपुर:धनबाद के गोबिंदपुर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।

मृतक की पहचान निरसा थाना क्षेत्र के रामकनाली निवासी अभिजीत मुर्मू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम निर्माण स्थल पर काम के दौरान अचानक एक भारी लोहे की प्लेट उनके सिर पर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद सहकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत SNMMCH धनबाद ले जाया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मजदूर की मौत की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग गुस्से में आ गए।

सैकड़ों लोगों ने गोपालगंज स्थित कंपनी के मुख्य गेट पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

मौके पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी, झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने और कंपनी प्रबंधन से वार्ता कराने में जुटे हैं।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular