27 C
Jharkhand
Friday, May 29, 2026

डिगवाडीह में लक्खा के भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी, स्वर्ण जयंती महोत्सव के तीसरे दिन…

झरिया:  श्री श्याम भक्त मंडल डिगवाडीह की ओर से स्वर्ण जयंती महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार की रात 11 बजे श्री श्याम भक्त मंडल डिगवाडीह के द्वारा आयोजित चार दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव में ऊर्जावान प्रस्तुतियों में एक प्रसिद्ध भजन और माता के गीतों के गायक लखबीर सिंह लखा पहुचे।जहाँ श्याम भक्त मंडल डिगवाडीह के द्वारा माला पहनाकर कर सम्मानित किया गया।गायक लखबीर सिंह लखा ने मंच पर आए और फिर उन्होंने बाबा श्याम की महिमा का बखान करना शुरू किया।लखबीर सिंह लक्खा ने जैसे ही भजन गाने शुरू किए, लोग उनके भजनों पर मंत्र मुग्ध होकर सांवरे की भक्ति में डूब गए। एक के बाद एक वह भजन प्रस्तुत करते जा रहे थे और लोग अपने बाबा को याद करके झूम रहे थे। देर रात तक भजनों का सिलसिला चलता रहा और लोग बाबा की भक्ति में मस्त होकर झूमते रहे। कार्यक्रम के दौरान श्याम भक्त मंडल के वक्ताओं में पिंटू अग्रवाल, पुरुस्तम मित्तल ने बताया कि आज कार्यक्रम के तीसरे दिन है।गुरुवार को सुबह पांच बजे मंगला आरती शुरू हुई और महोत्सव में डिगवाडीह गुरुद्वारा के संगत की ओर से शब्द कीर्तन कार्यक्रम रखा गया था। हरीबोल मंडल चंदनकियारी से पधारे कीर्तन मंडली बहुभाषी कीर्तन प्रस्तुत किया। डिगवाडीह मंडली की ओर से आगन्तुकों को श्याम बाबा का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। श्याम भक्त पिंटू अग्रवाल ,मुरारी गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि दोपहर बारह बजे से दो बजे तक 100 प्रकार से अधिक व्यंजन प्रसाद बाबा श्याम को अर्पित किया गया दूर दराज से पहुचे श्याम भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।गुरुवार रात्रि में लखबीर सिंह लखा मुंबई से पधारे और भजन कीर्तन प्रस्तुत किए।हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा….श्याम बाबा कीर्तन में आना….. मेरा सर्वस्व मेरा श्याम,मेरे जीवन का आधार….श्याम संग प्रीत निभाना, दुनिया से क्या काम…..दरबार खाटू वाले का, सबसे निराला है……लीले पे सवार हो के आजा खाटू वाले, तेरे दीदार की तमन्ना है….श्याम नाम अनमोल खजाना, जप ले बन्दे कर ले जमा…..आया श्याम का दरबार, झूमो नाचो भक्तों….

भजन कीर्तन के बीच बीच मे जयकारे में खाटू नरेश की जय, तीन बाण धारी की जय…..लखदातार की जय…..हारे के सहारे की जय…..शीश के दानी की जय…..आदि पर भक्तों रात भर झूमते रहे। महोत्सव में महिला मंडली में रीता अग्रवाल, विभा करिवाल,शिल्पा करिवाल, लक्ष्मी जालान, साक्षी कथूरिया,आशा मोदी ,निधि मोदी आदि थे।कार्यक्रम में श्रीकाशमीरी लाल ढाका ,मुरारी गुप्ता, हनुमान सिंघल, पिंटू अग्रवाल,मांगे राम मोहन गुप्ता,अर्जुन टायल राजेंद्र तायल ,हनुमान सांवरिया पिंटू अग्रवाल रामनिवास अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, मुंशी राम अग्रवाल, ओम बिंदल बजरंग बिंदल हरि बिंदल श्याम लाल सिंघल आदित्य अग्रवाल, राजकुमार जिंदल ,राजू गुप्ता भोला मित्तल आदि थे।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद:SSP प्रभात कुमार की पहल से मोबाइल खोने से मायूस लोगों के चेहरे पर ऐसे लौटी मुस्कान...
01:56
Video thumbnail
वृंदावन की भक्ति में डूबा राजगंज, राधा नाम संकीर्तन में भाव विभोर हुए भक्त...
00:54
Video thumbnail
कतरास छाताबाद फायरिंग मामले में आर्म्स के साथ 3 गिरफ्तार,22लोगों पर हुई है FIR
02:22
Video thumbnail
धनबाद में सड़क पर उतरें आइसा के कॉकरोच,NEET पेपर लीक,CBSE में धांधली को ले केंद्र सरकार को घेरा...
02:58
Video thumbnail
भाजपा नेता नंदलाल अग्रवाल एवं संजीव अग्रवाल को गोविंदपुर में क्यों किया गया सम्मानित जानिए...
03:06
Video thumbnail
राजगंज:बज्रपात से महिला की मौ'त,इलाके में पसरा मा,तम,मुआवजे की मांग...
02:26
Video thumbnail
अचानक दिन में हो गई रात और झमाझम मूसलाधार बारिश ने मौसम कर दिया सुहावना...
00:48
Video thumbnail
लोहा चोरी में वर्चस्व को ले युवक को सीने में मारी गो,ली,जांच में जुटी पुलिस
02:11
Video thumbnail
गया:दिनदहाड़े लूट की घटना से नाराज कारोबारियोंने बंद रखी बाजार...
02:38
Video thumbnail
स्वर सम्राट लखबीर सिंह लक्खा का क्या है बाबा नगरी देवघर से नाता बता रहे हैं ख़ुद सुन लीजिए...
04:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!