24.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

कप्तानी छिनने के बाद Suryakumar Yadav का बल्ला गरजा, 36 गेंदों में ठोके नाबाद 72 रन

Mumbai T20 League 2026: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav ने अपने बल्ले से शानदार जवाब दिया है. मुंबई टी20 लीग 2026 में ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की ओर से खेलते हुए Suryakumar Yadav ने विस्फोटक अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई.एमएससी मराठा रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल था. उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा.

चौथे मैच में दिखी पुरानी लय

सूर्यकुमार यादव मुंबई टी20 लीग के शुरुआती मैचों में बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे. पहले मैच में उन्होंने 19 रन बनाए, दूसरे मैच में जल्दी आउट हो गए, जबकि तीसरे मैच में 48 रनों की उपयोगी पारी खेली. हालांकि चौथे मैच में उन्होंने अपना शानदार फॉर्म दिखाया और नाबाद 72 रन बनाकर आलोचकों को जवाब दिया.

153 रन का लक्ष्य 16 ओवर में हासिल

मुकाबले में ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएससी मराठा रॉयल्स की टीम 19.5 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रायंफ नाइट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने शुरुआती दो विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया।

उन्होंने एक छोर संभालकर तेज गति से रन बनाए और अपनी टीम को जीत की ओर ले गए। उनकी शानदार पारी की बदौलत ट्रायंफ नाइट्स ने महज 16 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच बने सूर्या

सूर्यकुमार यादव को उनकी शानदार बल्लेबाजी और मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी इस पारी को आने वाली प्रतियोगिताओं और भारतीय टीम के लिए भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. मुंबई टी20 लीग में सूर्यकुमार यादव की यह पारी क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और उनके प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह आने वाले मैचों में भी अपना ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेंगे.

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular