29.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

PM मोदी के 25 साल के सेवा-संकल्प पर भाजपा का बड़ा अभियान, जानें ‘आशीर्वाद का दीया’ की पूरी योजना

छपरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम चलाने की तैयारी है।

इसी सिलसिले में भाजपा सारण पूर्वी की ओर से छपरा परिसदन भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई प्रेस वार्ता को मंत्री राम कृपाल यादव ने संबोधित किया।

राम कृपाल यादव ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसके तहत प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के प्रति लोगों के आभार एवं शुभकामनाओं को ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के माध्यम से व्यक्त करने की योजना है।

17 सितंबर को शाम 7 बजे घर-घर जलाया जाएगा दीया

PM मोदी के 25 साल के सेवा-संकल्प पर भाजपा का बड़ा अभियान, जानें ‘आशीर्वाद का दीया’ की पूरी योजना

मंत्री के अनुसार, अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर होगी। इस दिन शाम 7 बजे बिहार में एक साथ दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

भाजपा के मुताबिक, घर-घर दीप जलाने के साथ ही राज्य के प्रमुख स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को सीधे जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस अभियान का संदेश “जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा” रखा गया है।

2.50 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

राम कृपाल यादव ने बताया कि बिहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत 2 करोड़ 50 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उनके अनुसार, दीयों का वितरण जन-वितरण प्रणाली की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किए जाने की योजना है। जिन परिवारों तक दीया पहुंचेगा, वे अपने घर में इसे जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह, शुभकामनाएं और आशीर्वाद व्यक्त करेंगे।

भाजपा का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल संगठन के कार्यकर्ताओं तक सीमित रहना नहीं, बल्कि आम लोगों को भी इसमें सहभागी बनाना है।

विकास योजनाओं से जुड़े स्थानों पर होंगे सामूहिक कार्यक्रम

अभियान के तहत उन स्थानों को भी सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रमों से जोड़ने की योजना है, जिन्हें भाजपा के अनुसार केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं से लाभ मिला है।

इनमें प्रधानमंत्री आवास, अमृत सरोवर, सेतु और अन्य आधारभूत संरचनाएं, जन औषधि केंद्र, आयुष्मान अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, मंदिर, घाट और पंचायत भवन जैसे स्थान शामिल किए जाएंगे।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि प्रत्येक जिले में 10 प्रमुख स्थानों का चयन कर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है।

यह भी पढ़ें: रांची में बनेंगे तीन नए फ्लाइओवर, जानें कहां से कहां तक होगा निर्माण और कितनी होगी लागत

बूथ स्तर तक जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर भी चलेगा अभियान

राम कृपाल यादव ने कहा कि अभियान को जिला स्तर से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक संचालित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग स्तर पर इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी।

प्रत्येक बूथ से कम से कम एक सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की योजना है। इसके लिए डिजिटल अभियान में #AashirwadKaDiya हैशटैग का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने बिहार के लोगों से 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की।

प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह, मुख्य प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू, कार्यालय मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर, सह कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष अनूप यादव सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular