25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Abhijeet Dipke Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अस्पताल पहुंचने के बाद अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे

Abhijeet Dipke Hunger Strike: सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दिपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वह तुरंत प्रभाव से यह उपवास शुरू कर रहे हैं।

अभिजीत दिपके का पुलिस कार्रवाई का आरोप

अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर हुई कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की और कई लोगों को हिरासत में लिया। उनका दावा है कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए बल का प्रयोग किया गया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के पालन में उन्हें जरूरी मेडिकल इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी

सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी और अन्य संगठनों से जुड़े एक्टिविस्ट विरोध स्थल पर मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की है, जबकि प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Panchayat Election 2026: इस साल नहीं होंगे पंचायत चुनाव, सरकार ने बताई नई वजह

क्या है मामला?

सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व वाले आंदोलन के समर्थन में 28 जून से आमरण अनशन पर थे। प्रदर्शनकारी कथित NEET पेपर लीक मामले में कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 21 दिन के उपवास के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिजीत दिपके के अपनी भूख हड़ताल शुरू करने के साथ ही यह आंदोलन अब एक नए चरण में प्रवेश कर गया है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular